November 13, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग  मंगोली में पलटा पर्यटक वाहन बाल बाल बचे यात्री 

0
1006113607
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग में  बीरवार को नैनीताल से रामनगर जा रही पर्यटकों की गाड़ी  मंगोली के पास पलट गई। गाड़ी में १३ लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। सभी लोग सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक नैनीताल से रामनगर को जा रहे गाड़ी नंबर एचआर ५६ सी-१४४४ के ब्रेक फेल होने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गई। गाड़ी पलटते ही मौके पर अफ रा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे लोगों और स्थानीय निवासियों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और सवारियों को गाड़ी से बाहर निकाला।मौके पर सभी सवारियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जांच में किसी को गंभीर चोट नहीं मिली। पर्यटकों का ग्रुप रामनगर जा रहा था जहां उनकी बुकिंग थी। इसके बाद दूसरी गाड़ी से सभी लोग रामनगर स्थित रिजॉर्ट चले गए।
हादसे में गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है और शीशे भी टूट गए हैं। हादसे के बाद सडक़ पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई जिसे बाद में सुचारु कराया गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि ब्रेक फेल होना हादसे की वजह माना जा रहा है। सभी पर्यटकों के सुरक्षित होने पर स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *