October 28, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

न्यायालय बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की कार्यकारिणी की बैठक मे

0
1005934171
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

लिंक मैं क्लिक कर खबर में जाने

नैनीताल सरोवर नगरी में उच्च न्यायालय बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई इस दौरान बैठक मे अधिवक्ताओ के हितों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बता दें बुधवार को नैनीताल में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिवक्ता हितों से जुड़े अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए: जो निम्न हैं जिसमें 1. अधिवक्ता कल्याण हेतु बजट का प्रावधान: प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर अधिवक्ताओं के कल्याण, सुरक्षा एवं हितों के लिए राज्य बजट में विशेष प्रावधान कराए जाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। 2. बार एसोसिएशनों के समयबद्ध चुनाव: प्रदेश की सभी बार एसोसिएशनों को अपना वार्षिक चुनाव निर्धारित समय पर कराना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित करने का निर्णय लिया गया। 3. बार काउंसिल का डिजिटलीकरण: बार काउंसिल के कार्यों को डिजिटल एवं पारदर्शी बनाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें बार काउंसिल के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष सहित एक सदस्य शामिल रहेंगे। 4. वन बार, वन वोट’ के नियम का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड नियमावली, 2014 के नियम 40 में संशोधन किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। 5. अनुशासनात्मक वादों के निस्तारण हेतु समितियां: लंबित अनुशासनात्मक मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु 12 अनुशासनात्मक वाद समितियों के गठन का निर्णय लिया गया। 6. कार्यालय अनुशासन पर सख्ती: यदि कोई कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित पाया जाता है, तो उसे तत्काल नोटिस देकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्यों ने अधिवक्ता समाज की एकता, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों में अध्यक्ष राजवीर बिष्ट, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य डीके शर्मा, उपाध्यक्ष सुशीला मेहता जी , राकेश नेगी जी,दिवाकर पांडे जी,विकास बहुगुणा जी,संग्राम पुंडीर, रंजन सोलंकी, सुरेंद्र पुंडीर, राकेश गुप्ता, सुखपाल सिंह, सहित अन्य अधिवक्ताग्रह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *