शहर की समस्याओं को लेकर जनहित संस्था का शिष्ट मंडल
मिला डीएम ललित मोहन रयाल से सोपा ज्ञापन

नैनीताल। सरोवर नगरी में जनहित संस्था कैसे शिष्टमंडल ने आज बुधवार जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात की तथा उनसे नैनीताल के मार्गों पर वन वे ट्रैफिक का पालन पूर्ण रूप से कराने के लिए ज्ञापन दिया इस दौरान उन्होंने बताया नैनीताल में सड़के कम चौड़ी है इसलिए पैदल चलने वाली को बहुत दिक्कत हो रही है इसके लिए समुचित व्यवस्था बनाई जाय जिससे जाम के साथ नैनीताल के नागरिकों को पैदल चलने में सहूलियत मिल सके। शिष्ट मंडल ने जिलाधिकारी से पॉलिटेक्निक चुंगी मार्ग ,7 नंबर भूस्खलन को ठीक करने सी आर एस टी चुंगी मार्ग कई जगह टूटा है उसकी शीघ्र मरम्मत करवाने का मामला भी रखा। मॉल रोड में रिक्शा रात्रि दस बजे तक चलवाने का अनुरोध किया। इस मौके पर शिष्ट मण्डल में महासचिव आर्य जी, उपाध्यक्ष जीवंती भट्ट, प्रो ललित तिवारी शामिल रहे ।

























