October 28, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिष्ठित लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में 1 नवंबर को

0
1005926981
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

हमारी संस्कृति, हमारी पहचान’ हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम होगा आयोजित

13 दिसंबर को होगा पागल जिमखाना कार्यक्रम संयोजक प्रगति जैन

नैनीताल। सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित लेक सिटी वेलफेयर क्लब सामाजिक कार्यों में लगातार अपनी सेवा दे रहा है। कार्यक्रम संयोजक प्रगति जैन द्वारा बैठक कर बता दे संस्था द्वारा 1 नवंबर को सीआरएसटी इंटर कॉलेज सभागार में ‘हमारी संस्कृति, हमारी पहचान’ हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर मैं शहर के 12 बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 50 स्कूल के बच्चों को ड्रेस वितरित की जाएंगी। बैठक में आयोजनों की तैयारियों और रूपरेखा पर चर्चा की गई। और बताया व्यंजन प्रतियोगिता जो सेंट्रल होटल में आयोजित की जाएगी उसे पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त वाद विवाद प्रतियोगिता बिशप शा इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। और बता दें शहर का सबसे प्रतिशत पागल जिमखाना इस वर्ष 13 दिसंबर डीएसए ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।ऐपड प्रतियोगिता डीएसए मैदान में आयोजित की जाएगी। इसकी भी जानकारी संस्था की संयोजक प्रगति जैन द्वारा दी गई। उन्होंने शहर की गणमान्य जनता से सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभा करने की अपील की है। इस मौके पर बैठक में कार्यक्रम संयोजक के अतिरिक्त सभी सदस्य और पदाधिकारी मौजूद थे।

क्लब का उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मान, बच्चों को प्रोत्साहन और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना है। इन आयोजनों के माध्यम से सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और नैनीताल की सांस्कृतिक पहचान को सहेजने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *