सरोवर नगरी गांधी चौक तल्लीताल में हुआ रावण का दहन
आतिशबाजी से जगमगाया आसमान





नैनीताल। सरोवर नगरी बुराई पर सच्चाई की हुई जीत एक बार फिर रावण का हुआ दहन बता दे आज विजयादशमी का दिन है और आज जगह-जगह रावण दहन हुए हैं नैनीताल मैं श्रीराम सेवक सभा द्वारा मल्लीताल और तल्लीताल रामलीला समिति तल्लीताल द्वारा तल्लीताल में रामलीला का मंचन किया गया। और आज दशहरा पर्व पर बुराई पर सच्चाई की जीत हुई। तल्लीताल में भी रामलीला मैदान मोटर गैराज से रावण का पुतला का भ्रमण किया गया भ्रमण माल रोड इंडिया होटल तक बैंड बाजे के साथ निकाला गया वापस गांधी चौक पर रावण और उसकी सेना का वध कर बुराई पर सच्चाई की जीत हुई। इस दौरान भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया। और गांधी चौक तल्लीताल आतशबाजी की चमक से आसमान जगमगा गया। जिसके गवाह तल्लीताल क्षेत्र के लोग बने। विजयादशमी के सफल आयोजन के लिए तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन शाह का विशेष योगदान रहा बता दें आकाश बाजी का आयोजन उनके सौजन्य से होता आ रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष मारुति नंदन शाह, हेमंत रूवाली, रविंद्र पांडे रवि, राजेंद्र मनराल राजू, आयुष भंडारी, विजय कुमार, प्रकाश कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

























