पिछले 47 वर्षों से रामलीला में भीम सिंह कार्की पात्रों का कर रहे है मेकअप
मेकअप के साथ पात्रों में भी करते हैं अभिनय

नैनीताल। सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा १९१८ से शहर में रामलीला का मंचन करती आ रही है । कई कलाकार इन वर्षो में रामलीला में अपनी प्रतिभा दिखाते रहे हैं,इन्हीं कलाकारों में भीम सिंह कार्की भी शामिल हैं।
बता दें कार्की वर्ष १९७९ से रामलीला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले विभिन्न कलाकारों का मेकअप करते आ रहे हैं जो विभिन्न पात्रों को उनके रोल के अनुसार ढालने का महत्व पूर्ण कार्य करते है तथा पात्रों को जीवंत बनाते हैं । ४७ वर्षों के अनुभव के साथ भीम सिंह कार्की बीते ३२ वर्षो केवट का महत्वपूर्ण पात्र का अभिनय भी करते हैं जहां सभा के प्रबंधक बिमल चौधरी साथ होते हैं वही कैलाश जोशी जो रावण का उत्कृष्ट अभिनय करते हैं मेकअप करने में भी उनकी भूमिका अतुलनीय है । कैलाश जोशी0 ३० वर्षो से भी अधिक वर्षों से रावण का अभिनय कर रहे हैं । बता दें कलाकार हो पात्रों में अभिनय का रंग डालते हैं तथा उनकी आवाज पात्र में रोचकता लाते है।

























