मां दुर्गा महोत्सव में सुप्रसिद्ध लोक गायक इंदर की नाइट में
सांवरी सांवरी मेरी माधुरी” ”गुलाबी शरारा”, “कुर्ती तेरी लाल” गानों में दर्शक खूब थिरके






नैनीताल। सरोवर नगरी में शनिवार को सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से 70वें मां दुर्गा महोत्सव मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। बता दे कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके पश्चात सेंट जॉन्स स्कूल, नैनी पब्लिक स्कूल, जूनियर हाईस्कूल और गोल्जू समूह की टीमों के बाल कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ किया। इसके उपरांत जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश (मथुरा) की टीमों और पद्म गोसाई (टिहरी गढ़वाल) के सांस्कृतिक दलों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों मैं जोश भरते हुए मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव मे स्टार नाइट कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायक इंदर आर्या ने अपनी गायकी से सभी दर्शकों को घूमने में मजबूर कर दिया। इस दौरान इंद्रर ने अपने हिट गानों- “सांवरी सांवरी मेरी माधुरी” ”गुलाबी शरारा”, “कुर्ती तेरी लाल”,”गोरखा पलटाना”, ”हे मधु’, ”तेरो लहंगा”, ”, ‘बोल हीरा’, , ‘ए के 47 हाथ में’ सहित अन्य हिट गानों से अपनी प्रस्तुति देखकर कार्यक्रम में चार- चांद लगा दिए। बंगाल से पहुंचे शुभ चक्रवर्ती द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फ़र्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, दिनेश भट्ट, पीके शर्मा, भास्कर बिष्ट, श्री गुरुरानी, सुरेंद्र चौधरी, मुकुल जोशी, विकाश वर्मा, अमन महाजन, यश शर्मा, शिवराज नेगी, दीप जोशी, के पी साह, मंजू रौतेला, सुमन शाह, कुसुमलता सनवाल, मुन्नी तिवारी, मीनू बुधलाकोटी, डॉ. भावना भट्ट, अमिता साह, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति और हेमंत बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

























