October 18, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मेजबान ऑल सेंट्स कॉलेज की ब्लू टीम बनी विजेता किया ट्रॉफी पर कब्जा

0
1005758556
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित ऑल सेंट्स कॉलेज में आयोजित द्वितीय अंतरविद्यालयी बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को ऑल सेंट्स कॉलेज ब्लू और मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर ए टीम के मध्य खेला गया। मुकाबले में ऑल सेंट्स कॉलेज ब्लू ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 32-15 अंकों से जीत हासिल की और टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

विजेता टीम की ज़ायना रहमान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 अंक जुटाए, जबकि अनन्या पिमोली ने 8 अंकों का योगदान दिया। दूसरी ओर, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की ज़ीनत परवीन ने अपनी टीम के लिए 7 अंक अर्जित किए।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न पुरस्कार भी प्रदान किए गए। मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की विभु साह को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर और इसी टीम की आकांक्षा को सर्वश्रेष्ठ फीडर का पुरस्कार मिला। ऑल सेंट्स कॉलेज की नंदिनी बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ रिबाउंडर तथा अनन्या पिमोली को सर्वश्रेष्ठ शूटर चुना गया। टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए विजेता टीम की कप्तान ज़ायना रहमान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी श्री नरेंद्र सिंह बिष्ट उपस्थित रहे, जिन्होंने जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने मेज़बान विद्यालय की प्रधानाचार्या समेत खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और विजेता टीम सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में हरीश चौधरी, हरीश जोशी, समीर अली, ज्ञान डांगी, फरदीन खान, दीपक कुमार एवं भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने निर्णायकों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान मेज़बान विद्यालय की छात्राओं समेत ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती एंजिना रिचर्ड्स, खेल विभागाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, सुनीता चौहान, ज्योतिका गिल, संगीता बिष्ट, राजेंद्र जोशी, ओम प्रकाश सिंह, दीक्षित बिष्ट, मयंक रावत, निहारिका गोसाईं, तथा विनोद कनारी भी मौजूद रहे। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और खेल भावना देखने को मिली तथा खेल प्रेमियों ने भी प्रतियोगिता में रुचि दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *