दुर्गा महोत्सव स्टार नाइट: में राकेश खनवाल, मेघना चंद्रा के गीतों मे दर्शक झूमते नजर आए
विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानो मे पुष्पांजलि का हुआ विशेष पूजन








नैनीताल। सरोवर नगरी में सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित 70 वे दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत रविवार को स्टार नाइट में राकेश खनवाल, मेघना चंद्रा के गीतों मे दर्शक झूमते नजर आए और समा बन गया। इस दौरान दोनों स्टार नाईट कलाकारों ने हीमूल, क्रीम पाउडर, गंगा साली,तू चेली पहाड़ की,दिल वाली दुल्हनिया,जमुना स्याली,इंटर में फेल,शहरों की बाना कई गीत प्रस्तुत किए। और समा बांध दिया। बता दें प्रातः विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। कार्यक्रम के तहत सुबह महाअष्टमी के दिन सुबह 10 से 11 बजे तक पुष्पांजलि का विशेष पूजन हुआ। एक बजे देवी भोग देर शाम संध्या आरती और उसके बाद नैनी झील में दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इधर दोपहर बाद डीएसए मैदान पर बने सांस्कृतिक मंच पर स्कूली बच्चों और बाहरी शहरों से पहुंचे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य व गीतों की प्रस्तुति दी। राजस्थान से पहुंचे कलाकारों ने लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति से समा बाधा।
इस दौरान निशांत स्कूल,हरमनममाइनर, अमेरिकन किड्स,शारदा संघ, हरियाणा,पिथौरागढ़ , मथुरा, जम्मू कश्मीर के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और सभी दर्शकों को मनमुग्घ कर दिया।
इस दौरान कमेटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फ़र्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, दिनेश भट्ट, पीके शर्मा, भास्कर बिष्ट, सुरेंद्र चौधरी ,किशन अधिकारी ,आलोक चौधरी,अमिता शाह, मीनू बुधलाकोटि ,डोली भटाचार्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

























