डिग्री कालेज बेतालघाट की मांगों के समाधान का :विधायक सरिता ने दिया आश्वासन
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विधायक सरिता ने किया पुरुस्कृत

नैनीताल। जिले के शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में सांस्कृतिक परिषद द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत विषय पर रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नैनीताल विधान सभा की विधायक सरिता आर्या, मण्डल अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि प्रताप बोहरा, पूर्व छात्र संघ सचिव एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष बेतालघाट तारा सिंह भंडारी एवं विभिन्न ग्रामों के प्रधान एवं उनके साथ प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के पश्चात राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ0 तरुण कुमार आर्य के द्वारा महाविद्यालय की प्रगति आखया प्रस्तुत की गई।
पूर्व छात्र सचिव तारा सिंह भंडारी द्वारा महाविद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्र छात्राओं के लिए भूगोल, इतिहास एवं वाणिज्य विषयों की मांग के साथ ही दूरस्थ स्थानों से आने वाली छात्राओं के लिए छात्रावास का प्रस्ताव रखा। मंडल अध्यक्ष प्रताप बोरा ने स्थानीय जनता के लिए महाविद्यालय के महत्व एवम विकास पर विचार प्रस्तुत किये। विधायक सरिता आर्या ने अपने उद्बोधन में छात्र संघ एवं प्राचार्य द्वारा रखी गई मांँगों को उच्च स्तर तक अग्रसारित करने के साथ ही उनके पूर्ण होने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य डॉ सुनील कुमार मौर्य द्वारा बताया गया कि सपनों का भारत मात्र सोचने से नहीं बल्कि उसके लिए नागरिकों में कर्तव्यनिष्ठता और दायित्व का बोध होना आवश्यक है। इसमें युवा वर्ग महती भूमिका निभाता है।भारत को स्वर्णिम बनाने के लिए आत्मनिर्भरता एवं स्थानीय रोजगारों को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही प्राचार्य ने विधायक को महाविद्यालय के विकास हेतु स्नातक स्तर पर नए विषयों की स्वीकृति, ऑडिटोरियम, चहारदीवारी व नवीन व्याखयान कक्ष सहित लंबित माँगों हेतु ज्ञापन सौंपा। अंत में माननीय विधायक द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 निर्मला ने किया।

























