नैनीताल में टैक्सी बाइक संचालन पर लगाई जा रही रोक के संबंध में
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में एडीएम के माध्यम से सीएम धामी को भेजा ज्ञापन



नैनीताल। सरोवर नगरी में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश आर्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नैनीताल में टैक्सी बाइक संचालन पर लगाई जा रही रोक के संबंध में स्थानीय निवासियों को नियमानुसार टैक्सी बाइक संचालन की अनुमति प्रदान किए जाने को लेकर एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है जिसमें अवगत कराया है। कि नैनीताल में टैक्सी बाइक संचालन पर लगाई जा रही रोक एवं प्रतिबंधों के कारण स्थानीय युवाओं तथा टैक्सी बाइक संचालकों के सामने रोजगार और आजीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है। नैनीताल एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहाँ अनेक स्थानीय परिवार पर्यटन से जुड़े छोटे व्यवसायों पर निर्भर हैं। टैक्सी बाइक संचालन भी स्थानीय युवाओं के स्वरोजगार का एक महत्वपूर्ण साधन है।
स्थानीय युवाओं ने रोजगार प्राप्त करने के उद्देस्य से अपनी बाइक एवं अन्य आवश्यक संसाधनों में निवेश किया है। ऐसे में टैक्सी बाइक संचालन पर रोक लगने से उनकी आय प्रभावित हो रही है तथा उनके परिवारों के सामने आर्थिक कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं। हम प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था, पर्यटकों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं नियमों के पालन के लिए किए जा रहे प्रयासों का सम्मान करते हैं। हमारा उद्देस्य किसी भी वैधानिक व्यवस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि स्थानीय निवासियों के रोजगार के हितों को ध्यान में रखते हुए एक न्यायसंगत एवं व्यावहारिक समाधान प्राप्त करना है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अपनी मांगे प्रेषित की है जिसमें मुख्यतः
- नैनीताल के स्थायी एवं स्थानीय निवासियों को आवश्यक वैधानिक नियमों, पंजीकरण एवं परमिट की शर्तों के अधीन टैक्सी बाइक संचालन की अनुमति प्रदान की जाए।
- टैक्सी बाइक संचालन पर लागू प्रतिबंधों एवं नियमों की स्पष्ट जानकारी सार्बजनिक की जाए, ताकि स्थानीय संचालकों को किसी प्रक्रार की असमंजस की स्थिति का सामना न करना पड़े।
- स्थानीय युवाओं को आवश्यक पंजीकरण, परमिट एवं अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं में उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाए।
- स्थानीय टैक्सी बाइक संचालकों की समस्याओं को सुनने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बैठक आयोजित की जाए।
- यातायात व्यवस्था एवं पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यावहारिक नीति बनाई जाए, जिससे नियमों का पालन सुनिश्चित हो तथा स्थानीय लोगों का रोजगार भी सुरक्षित रह सके।
उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए तत्काल मांगों पर संज्ञान लेने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। और कहा स्थानिक जनता हमेशा आपकी आभारी रहेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पडियार जिला उपाध्यक्ष दया कृष्ण पोखरिया अधिवक्ता शुवाशु जोशी, सभासद लता दफौटी, पूरन बिष्ट, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

























