October 8, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

तल्लीताल बाजार के पूर्व उपाध्यक्ष व व्यापारी नेता योगेश भट्ट का निधन शहर में शोक की लहर

0
1005660861
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में तल्लीताल बाजार के पूर्व उपाध्यक्ष व व्यापारी नेता योगेश भट्ट के निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचने लगे। उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था जिसके चलते उनका निधन हुआ। बता दे तल्लीताल पिछाड़ी बाजार में उनकी सस्ता गल्ला की दुकान है। उनके निधन से शहर गमगीन है। उनके बड़े भाई कैलाश भट्ट और वह अपनी सस्ता गल्ला की दुकान मैं लोगों को सेवा देते थे। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान पिछाड़ी बाजार तल्लीताल से प्रातः 10:00 बजे रानी बाग घाट के लिए प्रस्थान करेगी। उनके निधन पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल,विधायक सरिता आर्या, व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन शाह पूर्व अध्यक्ष भुवन लाल शाह उपाध्यक्ष नासिर खान महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी महामंत्री अमनदीप आनंद उप सचिव जयंत उप्रेती कोषाध्यक्ष हरीश कुमार रवेल सिंह आनंद, पूर्व महामंत्री हेमंत रूवाली, सुबोध उप्रेती, दिनेश कर्नाटक पप्पू, राजेंद्र मनराल राजू,विक्की राठौर, आयुष भंडारी, नीरज पंत, विक्की लाम्बा, सुखदीप आनंद, मयंक शाह, दिलशाद हुसैन, शमशाद हुसैन, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद यासीन, विजय कुमार, मुकुल शाह, मनोज शाह, सहित सभी व्यापारियों ने शोक संवेदन व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *