शिक्षक संघ कूटा ने उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा तीसरी बार
उत्तराखंड से बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य निर्वाचित होने पर दी बधाई और शुभकामनाएं

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा तीसरी बार उत्तराखंड से बार काउंसिल ऑफ इंडिया बीसीआई के सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । शर्मा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को चेयरमैन भी हैं।
डीके शर्मा इससे पहले 2004 से 2009 और 2018 से 2025 तक बीसीआई में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह उत्तराखंड सरकार के शासकीय अधिवक्ता और सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल, उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा ऊधमसिंह नगर जिला बार एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। तीसरी बार शर्मा जी के बार काउंसिल का सदस्य बनने पर कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ नीलू लोध याल ,डॉ दीपक कुमार ,डॉ युगल ,डॉ संतोष ,डॉ शिवांगी ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ बी एस कालाकोटी , डॉ एस एस सामंत ,डॉ जी सी जोशी ,ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे ,डॉ भुवन आर्य आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

























