शेर का डांडा के सभासद अंकित चंद्रा
पालिका अध्यक्ष और ईओ को ज्ञापन देकर क्या की मांग
लिंक में क्लिक कर खबर में पड़े

नैनीताल। सरोवर नगरी में वार्ड संख्या तो शेर का डांडा के सभासद अंकित चंद्रा ने नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल /अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा नैनीताल को वार्ड-2 शेर का डांडा में स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। वार्ड में लाइटों की भारी कमी है व पुरानी लाइटें खराब पड़ी हैं, अंधेरा होने पर उक्त क्षेत्र में जंगली जानवरों का खतरा एवं आम जनमानस को आवागमन में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मेरे द्वारा पूर्व में कई बार बोर्ड बैठक में इस विषय को उठाया गया है, परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने निवेदन करते हुए वार्ड में 15 नए विद्युत पोल व नई लाइटें लगाने और पुरानी लाइटें ठीक करने की मांग की। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई है। यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को बाध्य होऊंगा।
वार्ड में काम करने की मुख्य मांगे देखें सूची में
- पुरानी खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाई जाए।
- पूर्व में स्थापित खाली पोलों पर तार डालकर नई लाइटें लगवाई जाएं।
- जिन स्थानों पर आवश्यकता है, वहाँ नए विद्युत पोल व लाइटें स्थापित की जाएं।

























