October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कैंचीधाम क्षेत्र में दूध पिकअप वाहन खाई में गिरा बडा हादसा टला

0
1005635788
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पुलिस ने रेस्क्यू कर 03 घायलों को सकुशल निकाला

कैंची धाम नैनीताल। प्रातः करीब 05:00 बजे एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा चौकी कैंचीधाम पुलिस को सूचना दी गई कि कैंची मंदिर क्षेत्र में केरल ढाबे के पास सड़क से लगभग 100–150 मीटर नीचे खाई में नदी के पास किसी वाहन की लाइट जलती हुई दिखाई दे रही है। आशंका जताई गई कि कोई वाहन खाई में गिरा हो सकता है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी कैंचीधाम पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई में सर्च अभियान चलाया गया। सर्च के दौरान पाया गया कि दूध का पिकअप वाहन संख्या UK04 CC 3465 गहरी खाई में नदी के पास* गिरा हुआ है।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे 03 व्यक्तियों को गंभीर घायल अवस्था में नदी से सकुशल बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवाली उपचार हेतु भेजा गया। रेस्क्यू अभियान में पुलिस टीम
पुलिस टीम मे उ0नि0 विजय कुमार, प्रभारी चौकी कैंचीधाम, अ0उ0नि0 विजय कुमार, विनोद यादव, महेश गोस्वामी मौजूद थे।

घायलों का विवरण

1. अंकित सिंह पुत्र स्वर्गीय सतपाल सिंह, निवासी बड़ी मंडी, सनी बाजार रोड, हल्द्वानी, उम्र 33 वर्ष — वाहन चालक
2. बॉबी पुत्र ओम प्रकाश, निवासी बड़ी मंडी, सनी बाजार रोड, हल्द्वानी, उम्र 22 वर्ष
3. मोहम्मद साकिब पुत्र नफीस अहमद, निवासी हल्द्वानी, उम्र 11 वर्ष

*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *