October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ऑल सेंट्स कॉलेज में छात्राओं के लिए

0
1005630598
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

12 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित ऑल सेंट्स कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में नर्सरी से कक्षा 12 तक की छात्राएं भाग ले रही हैं और उन्हें आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को संकट की स्थिति में मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ किसी भी अप्रिय परिस्थिति का सामना कर सकें और आवश्यकता पड़ने पर अपनी रक्षा कर सकें। इसके साथ ही छात्राओं को अपराधों से सतर्क रहने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

शिविर का संचालन स्ट्राइक डिफेंड कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर एवं फाउंडर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल संजय पनवर, फाउंडर श्री अनुज पनवर, मास्टर ट्रेनर श्री गौरव जैन सहित अन्य प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को पंच, किक, अटैक, डिफेंस, सिंगल हैंड एवं डबल हैंड ग्रैब, फ्रंट चोक, बैक चोक, माउंटेड चोक तथा हेयर पुल जैसी परिस्थितियों से बचाव की तकनीकें सिखाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त लाठी, डंडे और चाकू जैसे हथियारों से होने वाले हमलों से बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे। प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय मानसिक संतुलन बनाए रखने तथा सही रणनीति अपनाकर स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।

विद्यालय प्रशासन ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा उन्हें आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। छात्राओं ने भी प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक बताया।

यह 12 दिवसीय शिविर छात्राओं को न केवल आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाएगा, बल्कि उन्हें कठिन परिस्थितियों का दृढ़ता और आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए मानसिक रूप से भी सशक्त बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *