59वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में चार मुकाबले खेले गए

नैनीताल। सरोवर नगरी में 59वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 में रविवार को चार मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। दिन के पहले मुकाबले में वुडेब्रिज स्कूल और सैनिक स्कूल घोराखाल ‘बी ’ के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सैनिक स्कूल घोराखाल ‘बी ’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51-32 से जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में वुडेब्रिज स्कूल और सट . मेरी ’स कान्वेंट ‘वाइट ’ आमने-सामने रहे। इस मुकाबले में वुडेब्रिज स्कूल ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 13-8 से जीत हासिल की।
तीसरे मुकाबले में सैनिक स्कूल घोराखाल ‘ए ’ और डेवितो स्कूल के बीच मुकाबला खेला गया। सैनिक स्कूल घोराखाल ‘A’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 34-7 से मुकाबला अपने नाम किया।
दिन के चौथे मुकाबले में सैनिक स्कूल घोराखाल और सेट . मेरी ’स कान्वेंट ‘ब्लू ’ के बीच मैच हुआ। सैनिक स्कूल घोराखाल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 32-6 से जीत दर्ज की।
इस प्रकार आज खेले गए चार मुकाबलों में सैनिक स्कूल घोडाखाल की तीन टीमों ने जीत दर्ज की, जबकि वुडेब्रिज स्कूल ने एक मुकाबला जीता।
मुकाबलों में रेफरी की भूमिका फरीद अहमद , हरीश , समीर अली और विनोद कनरी ने निभाई। तकनीकी टेबल पर दीपक , अजीज़ अहमद , फरदीन खान और ज्ञान ने अपनी सेवाएं दीं।
इस अवसर पर रैना जी एवं जे पी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही डीएसए एवं एनटीजी के महासचिव मनोज जोशी तथा बास्केटबॉल सचिव हरीश जोशी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं।

























