आशा फाउंडेशन के तत्वाधान में ब्रेस्ट कैंसर पिक रैली में
छात्र-छात्राओं और शहर के लोगों ने प्रतिभाग कर भव्य बनाया उमड़ी जबरदस्त भीड़




नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए ग्राउंड में आशा फाउंडेशन के तत्वाधान में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता पिंक रैली शुभारंभ न्यायमूर्ति आलोक मेहरा द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली से पूर्व आशा शर्मा के पति बिरला के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने न्यायमूर्ति आलोक मेहरा को बेज लगाकर और अंग वस्त्र पहनकर स्वागत किया। बता दे रैली में सैकड़ो स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा शहर के लोगों ने प्रतिभाग कर भव्य बनाया। मालरोड में पिंक रैली निकाली गई और मल्लीताल डीएसए ग्राउंड में समारोह आयोजित कर लोगों को ब्रेस्ट कैंसर समेत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वाहन किया गया। बता दे इस वर्ष आठवीं बार पिंक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान किस बीमारी से जूझकर बाहर आई आयोजक आशा शर्मा ईशा शाह सहित अन्य महिलाओं ने अपने साथ बीते इस पल को लोगों से साझा किया और कहा इस रैली में बच्चों को जोड़ने का मकसद इस बीमारी को लेकर जागरूक करना है क्योंकि रिसर्च के अनुसार 40 वर्ष तक के युवा इस बीमारी से ग्रस्त हो रहे हैं। आयोजक आशा शर्मा ने बताया और कोई भी सिम्टम्स अगर दिखते हैं तो तुरंत इसकी जांच कराए। आशा फाउंडेशन की संस्थापक आशा शर्मा ने बताया कि पिंक रैली और स्वास्थ्य समारोह का आयोजन वर्ष 2019 से करते आ रही हैं। उत्तराखंड में यह आयोजन खासकर महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना है। स्वास्थ्य के प्रति अंजान महिलाएं स्तन कैंसर की सर्वाधिक चपेट में आती हैं। यदि समय पर इस रोग के शुरुवात में लक्षण का पता चल जाय तो जान बच सकती हैं। इसके अलावा कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। बता दे रैली के पश्चात डीएसए मैदान में समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को लेकर विविध उपाय और सलाह के जरिए लोगों जागरूक किया। जबकि रैली में स्कूली विद्यार्थी, पर्यटक और नगर के अन्य जन पिंक कलर के परिधानों के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि विधायक सरिता आर्या व आईजी निवेदिता कुकरेती, पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल रुद्रपुर पार्क मेडिमीटी हॉस्पिटल के वाई एस भाकुनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल, बीडी पांडे अस्पताल पीएमएस, एसएसपी , एसपी सिटी डा जगदीश चंद्रा, बिड़ला ओल्ड बॉयस सोसाइटी के पूर्व छात्र तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी मौजूद थे। आशा शर्मा ने बताया कि महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों और विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करते आ रही है। जिसके तहत संस्था द्वारा निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित करते आ रहे हैं। अभी तक हजारों ग्रामीण महिलाओं और छात्राओं को प्रदान कर चुके हैं। आशा शर्मा ने बताया कि
संस्था का काम केवल ब्रेस्ट कैंसर ही नहीं, बल्कि सर्वाइकल कैंसर जागरूकता, महिला स्वच्छता और पेलिएटिव केयर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बिरला स्कूल के ओल्ड बॉयज छात्रों ने भी प्रतिभाग कर इस पल को यादगार बनाया।

























