October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कैंची धाम से दर्शन कर हरियाणा के पर्यटकों वाहन गिरा गहरी खाई में एक की मौत

0
1005604320
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एक गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर

तीन का भवाली हॉस्पिटल में हुआ उपचार

नैनीताल। सरोवर नगरी से लगभग 8 किलोमीटर दूर भूमियाधार के पास शनिवार देर शाम कैंची धाम से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक पर्यटक सोनू की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। बता दें घटना की सूचना ज्योलीकोट पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर कांस्टेबल अनूप मलकीत और प्रदीप घटनास्थल पर पहुंचे और एसडीआरएफ एनडीआरफ के पहुंचने से पूर्व ही इनके द्वारा तीन घायलों को खाई से निकाल दिया गया था। बता दे घटना लगभग 5:00 बजे की है और रेस्क्यू अभियान लगभग दो से ढाई घंटे तक चला चार घायलों को भवाली चिकित्सालय भेजा गया और मृतक को कड़ी मशक्कत से निकालकर हायर सेंटर भेजा गया। जानकारी के अनुसार
हरियाणा से आए पर्यटक शनिवार को घूमने के लिए कैंची धाम पहुंचे थे। शाम घूमने के बाद देर शाम सभी स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। भूमियाधार के समीप पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों द्वारा वाहन को खाई में गिरता देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ज्योलीकोट पुलिस घटनास्थल पहुंच गई थी। लेकिन बता दे घटना के लगभग 1 घंटे बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें पहुंचीं। तब तक पुलिस द्वारा तीन लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया था। गहरी खाई होने और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
हादसे में हरियाणा निवासी एक व्यक्ति सोनू 32 की मौत हुई है। बता दे वाहन में सवार अभय 27 के मुंह पर चोट और हाथ पैर में चोट आई है, राहुल 22 को गुम चोट आई हैं , विनोद 30 गंभीर रूप से घायल हाथ पैर में चोट और मुंह पर चोट आई है। यह तीनों करनाल हरियाणा निवासी हैं, जबकि विक्रम 30 पानीपत हरियाणा हलकी-फुलकी चोट है और वह ठीक है। जबकि हरियाणा निवासी सोनू 32 की मृत्यु हो गई थी लेकिन पुलिस ने हायर सेंटर भेज दिया था। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *