October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

गांधी जयंती और वीकेंड पर उमड़ा जनसैलाब पुलिस के फूले हाथ पैर

0
1005600092
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

किया नैनीताल पुलिस ने अपडेटेड ट्रैफिक प्लान

कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी*

सभी राजपत्रित अधिकारी, थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल सड़कों पर सम्भाल रहे ट्रैफिक

पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं से निर्धारित रूट एवं शटल सेवा का उपयोग करने की अपील

कैंची धाम नैनीताल। लॉन्ग वीकेंड एवं मौसम साफ होने के बाद नैनीताल, कैंची धाम, भवाली, भीमताल, अल्मोड़ा एवं जागेश्वर आदि पर्यटन/धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

   विगत दिवस 35,000 से अधिक वाहनों की आवाजाही पहाड़ी क्षेत्रों की ओर दर्ज की गई, जिसके दृष्टिगत नैनीताल पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु *विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।*

1. कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि मंदिर तक निजी वाहनों से जाने का प्रयास न करें। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन पार्क कर शटल सेवा का उपयोग करें।

2. भीमताल विकास भवन, भवाली चौराहा एवं सैनिटोरियम से शटल सेवाएं संचालित की जा रही हैं।

3. सैनिटोरियम, विकास भवन भीमताल तथा भवाली चौराहा से आगे निर्धारित व्यवस्था के अनुसार निजी वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी।

4. श्रद्धालु एवं पर्यटक निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा कर शटल सेवा से ही आगे जाएं, ताकि यातायात एवं दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

5. आज शाम 05:00 बजे के बाद यातायात को वन-वे व्यवस्था के तहत संचालित किया जाएगा, जिसमें भीमताल तिराहा की ओर से वाहनों को नीचे की ओर एग्जिट कराया जाएगा।

6. आज शाम 05:30 बजे के बाद नैनीताल की ओर जाने वाले यातायात को लगभग 03 घंटे के लिए नियंत्रित/रोककर मुख्य रूप से एग्जिट ट्रैफिक को सुचारु कराया जाएगा।

7. कल रविवार को शाम 04:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक हल्द्वानी/काठगोदाम (हाइडल तिराहा, नरीमन तिराहे, काठगोदाम थाने) से नैनीताल, भीमताल एवं भवाली की ओर जाने वाले यातायात को 06 घंटे के लिए रोका जाएगा।

8. उक्त अवधि में नैनीताल, कैंची धाम, भीमताल एवं भवाली की ओर से आने वाले वाहनों के एग्जिट को प्राथमिकता देते हुए यातायात सुचारु कराया जाएगा।

9. कल शाम 04:00 बजे के बाद नैनीताल, भीमताल एवं भवाली की ओर जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

10. नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन कालाढूंगी मार्ग से जा सकेंगे।

11. रुद्रपुर, बाजपुर, रामनगर, काशीपुर, मुखानी क्षेत्र से आने-जाने वाले वाहन मुखानी → फतेहपुर → पटवा डांगर मार्ग का प्रयोग करें।

12. आवश्यकतानुसार रामनगर, मुक्तेश्वर एवं फतेहपुर की ओर से जाने वाले वैकल्पिक मार्गों का भी प्रयोग किया जा सकता है।

13. स्थानीय नागरिकों से अपील है कि कल शाम 04:00 बजे से 10:00 बजे तक अनावश्यक रूप से काठगोदाम/हल्द्वानी से पहाड़ की ओर यात्रा करने से बचें और अपनी यात्रा पूर्व नियोजित करें।

14. यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस, यातायात पुलिस, आरटीओ एवं संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से व्यवस्था संभाली जा रही है।

15. कैंची धाम में भीड़ नियंत्रण हेतु वन-वे दर्शन व्यवस्था लागू की गई है। प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

16. नैनीताल पुलिस द्वारा पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम यातायात के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर लगातार निगरानी एवं यातायात प्रबंधन किया जा रहा है।

नैनीताल पुलिस की आमजन से अपील:– निर्धारित यातायात प्लान का पालन करें, पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें तथा यात्रा से पूर्व अपने मार्ग की योजना बनाकर ही निकलें।

*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *