गांधी व शास्त्री जी की जयंती पर डीएसबी परिसर में हुआ कार्यक्रम आयोजित


नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर में आज शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया गया साथ ही लाल बहादुर शास्त्री को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । निदेशक प्रॉफ संजय पंत ,चीफ प्रॉक्टर प्रॉफ हरीश बिष्ट ,डीन प्रॉफ रीना सिंह ने पुष्प अर्पित किए। इस दौरान निदेशक ने कहा कि गांधी जी की अहिंसा की शक्ति ने देश को आजाद कराया जिसने पूरे विश्व को अहिंसा की शक्ति को पहचानने की सीख भी दी । प्रॉफ बिष्ट ने कहा कि गांधी जी दृढ़ निश्चय थे । ,प्रॉफ सावित्री कैरा , ने कहा कि गांधी जी 21 दिन कुमाऊं में रहे तथा 25 जगह भाषण भी दिया ।उनकी सरलता ने कुमाऊं में स्वतंत्रत के आंदोलन को ओर गति दी । श्वेता पंत ,पूजा टम्टा , दीप्ति , रिया ने गांधीजी तथा शास्त्री जी पर अपने विचार रखे । वैभवी तथा ग्रुप ने गांधी जी का भजन प्रस्तुत किया । संगीत विभाग की टीम ने डॉ रवि जोशी के नेतृत्व में डॉ अलंकार महतौलिया ,दिया ,प्रगति ,नवल ,वंश ने गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो ,पायो जी मैने राम रतन धन पायो तथा सभी के साथ रघुपति राघव राजा राम भजन की मनमोहक प्रस्तुति की । कार्यक्रम का संचालन करते हुई विभागाध्यक्ष वनस्पति प्रॉफ ललित तिवारी ने गांधी व शास्त्री जी का जीवन वृत्त प्रस्तुत किया तथा गांधी दर्शन पर चर्चा की । उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है वह जो सोचता है वही बन जाता है गांधी जी के महत्वपूर्ण शिक्षा है। मेरा धर्म सत्य एवं अहिंसा पर आधारित है ,सत्य मेरा भगवान तथा अहिंसा उसे पाने का साधन हमें जीवन का सार बताते है । इस असवर पर मिष्ठान वितरण किया गया । इस मौके पर कार्यक्रम में प्रॉफ मनोज कुमार आर्य ,डॉ अशोक कुमार विभागाध्यक्ष टूरिज्म , डॉ मनोज बिष्ट ,डॉ हृदेश शर्मा ,डॉ कुबेर ,डॉ संध्या ,डॉ नवीन पांडे डॉ दिव्या पांगती ,नंदा बल्लभ पालीवाल ,विपिन कुमार ,देवेंद्र बिष्ट,कुंदन ,लाल सिंह ,नवीन पालीवाल सहित डॉ हर्ष वर्धन ,डॉ नगमा परवीन सहित बड़ी सामान्य में गौर देवी , के पी ,रानी लक्ष्मी बाई छात्र वास , एन सी सी सी के कैडेट्स उपस्थित रहे ।

























