कृष्णापुर वार्ड के लोगों का अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ
एसडीएम नवाजिश के निवेदन पर
कृष्णापुर वार्ड के लोगों ने रात का धरना किया स्थगित
जब तक मांग पूरी नहीं होती 11 से 5 बजे तक धरना रहेगा जारी

नैनीताल। सरोवर नगरी में कृष्णापुर को मुख्य सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना आज पांचवे दिन बुधवार को क्षेत्र के लोगों द्वारा गांधी चौक पर प्रारंभ कर दिया है बता दे पिछले 4 दिनों से उनका सड़क की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी था। और पूर्व में ही उन्होंने मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दे रखी थी। उसी क्रम में उनका आंदोलन प्रारंभ हुआ इस दौरान सभासद सुरेंद्र कुमार ने बताया की पिछले कई वर्षों से रोड की मांग की जा रही है लेकिन शासन प्रशासन स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है जबकि वर्तमान में बलिया नाले में कार्य चल रहा है और इसी कार्य में रोड को जोड़ा जाना चाहिए था लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। कृष्णापुर वार्ड के लोगों का कहना है विधानसभा चुनाव से पहले अगर रोड नहीं बनती है तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। उनका साफ कहना है रोड नहीं तो वोट नहीं पूर्व सभासद कैलाश रौतेला ने कहा 300 करोड रुपए बलिया नाले में लगाए जा रहे हैं और विभाग कह रहा है हमें भूविज्ञान की रिपोर्ट चाहिए हमको गुमराह किया जा रहा है जबकि कृष्णापुर वार्ड नगर पालिका के अंतर्गत आता है और शहर में अगर प्रशासन रोड नहीं दे सकता तो बड़ी विडंबना है। कैलाश ने बताया एसडीएम नवाजिश खलिक और विधायक सरिता आर्या धरना स्थल पर आए थे और उनके द्वारा एक सप्ताह का समय मांगा गया है और आंदोलन समाप्त करने को कहा गया है हमारे द्वारा उनका मान रखते हुए रात को धरने में बैठने का निर्णय फिलहाल एक सप्ताह के लिए रोक दिया है धरना प्रातः 11 से 5:00 बजे तक जारी रहेगा बता दे इस दौरान उन्होंने जल्दी जिलाधिकारी को उनके माध्यम से ज्ञापन भी दिया है। इस मौके पर सभासद सुरेंद्र कुमार पूर्व सभासद कैलाश रौतेला डीएन भट्ट, वंश बोहरा कमला रौतेला शंकर सिंह, विशाल पाल, नाजिम अली खान, अनिल रावत, नवीन पांडेय, रिजवान, पुनीत शाह, मोहम्मद यासीन, किशन सिंह, रमेश राम, विशाल पांडे, सहित दर्जनों क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

























