वाल्मीकि समिति के नए अध्यक्ष कमल और महामंत्री धीरज हुए मनोनीत
इनका कार्यकाल शुरू होगा 2027 से
आगामी बाल्मीकि जयंती सहित सभी आयोजन करेगी वर्तमान कमेटी अध्यक्ष : धीरज कटियार

नैनीताल। सरोवर नगरी में वाल्मीकि समिति तल्लीताल की नई कार्यकारिणी का गठन सर्व समिति से हो गया है। वर्तमान अध्यक्ष धीरज कटियार ने बताया वर्तमान कमेटी का कार्यकाल पूरा हो गया था उसी के अनुरूप नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। फिलहाल इस वर्ष आगामी बाल्मीकि जयंती सहित अन्य आयोजन वर्तमान कमेटी धीरज कटियार अध्यक्ष
सतीश पवार उपाध्यक्ष
सनज सिरोही महासचिव
मोहित बेनीवाल उपसचिव
विनोद पवार कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी 2026 बाल्मीकि जयंती अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। और जो नई कमेटी बनी है उनका कार्यकाल 2027 से शुरू होगा नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष कमल सिलेलाल, महामंत्री धीरज कटियार, उपाध्यक्ष सुदेश पवार, उपसचिव विवेक, कोषाध्यक्ष संजय भगत को बनाया गया है अध्यक्ष धीरज कटियार ने बताया बाल्मीकि जयंती सहित अन्य प्रोग्राम आयोजित होने वाले हैं वह वर्तमान कमेटी मेरी अध्यक्षता मे आयोजित होंगे बता दें जिसमें वर्तमान पदाधिकारी अपने पद पर बने रहेंगे।

























