September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनी रिट्रीट में धूमधाम से मनाया गया लेजर होटल्स ग्रुप का  स्थापना दिवस

0
1005550072
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित होटल नैनी रिट्रीट में मंगलवार को लेजर होटल्स ग्रुप का ३७वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लेजर ग्रुप की उपलबधियों का बखान किया गया और होटल समूह द्वारा पर्वतीय क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देने स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान किए जाने में सहयोग दिए जाने की बात कही गई।
इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित  किए गए जिनमें कुमाऊंनी और लोक गीतों की धूम रही साथ ही कुमाऊंनी व्यंजन परोसे गए। केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का कुमाऊनी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। समारोह में नगर के होटल और पर्यटन कारोबारियों समेत होटल कर्मचारियों व  पर्यटक भी शामिल हुए। इस अवसर पर नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, महासचिव वेद साह समेत कमल बोरा, महाप्रबंधक डीएस जीना, यूएस राणा, हरीश सिंह परिहार, धीरज उप्रेती, संजय, सुरेश तथा पवन और श्याम समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *