लेक सिटी वेलफेयर क्लब फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की तैयारी में जुटा

नैनीताल । सरोवर नगरी में लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक सोमवार को अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि कलब द्वारा स्वर्गीय सुषमा साह फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन ४ अकटूबर (रविवार) को नगर के सीआरएसटी इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम की सफलता के लिए रानी शाह को संयोजक जबकि प्रेमा अधिकारी एवं दीपिका बिनबाल को सह संयोजक नियुक्त किया गया। तय किया गया कि प्रतियोगिता तीन चरणों सब जूनियर ३ से ६ तथा जूनियर ७ से ११ वहीं सीनियर वर्ग १२ से १५ वर्ग में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता ओपन टू ऑल होगी। कलब की सचिव डा. प्रगति जैन ने बताया प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभागियों को मंच मुहैया कराना जिससे अपनी प्रतिभा को निखार सके जिस किसी भी प्रतिभागी को प्रतियोगिता में भाग लेना है वह ८७५५५१३२५४ में एंट्री करा सकते हैं।
प्रतियोगिता सुबह ११0 बजे से आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रत्येक स्कूल से १० बच्चे भाग ले सकते हैं।प्रतियोगिता के आयोजक संजय साह ने बताया उनके द्वारा विगत पांच वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारी में गीता शाह, हेमा भट्ट, दीपा पांडे, रमा भट्ट, सीमा सेठ, जीवंती भट्ट, मीनाक्षी कीर्ति, कंचन जोशी, निवेदिता मेहरोत्रा तथा भावना शाह आदि सदस्य लगे हैं।

























