September 28, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार में

0
1005531440
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

ग्रुप कैप्टन अच्युत कुमार ने विद्यार्थियों को भेंट की टाई

भूमियाधार नैनीताल। राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार में आयोजित एक आत्मीय कार्यक्रम में ग्रुप कैप्टन श्री अच्युत कुमार ने विद्यार्थियों को टाई भेंट की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने अंग्रेजी भाषा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिवेश में अंग्रेजी ज्ञान, संवाद और विश्व से जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अंग्रेजी के प्रति रुचि विकसित करने तथा आत्मविश्वास के साथ अपनी अभिव्यक्ति को निखारने के लिए प्रेरित किया।

श्री अच्युत कुमार समय-समय पर स्वयं विद्यार्थियों की अंग्रेजी की कक्षाएँ लेते रहे हैं। उनका मार्गदर्शन विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुचि और आत्मविश्वास जगाने के साथ विद्यालय के शैक्षिक विकास में भी महत्वपूर्ण रहा है। विद्यार्थियों को टाई भेंट करने की उनकी पहल आत्मीय प्रोत्साहन का प्रतीक बनी।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य श्री त्रिभुवन अग्रगामी, वरिष्ठ प्रवक्ता श्री नारायण सिंह मेहरा, श्री दीप चंद्र हरबोला, श्री हीरा लाल आगरी, श्री कृष्ण चंद्र जोशी, श्री प्रयाग दत्त सोराड़ी, श्री हरीश पंचवाल, श्री विजय सिंह अधिकारी, श्री प्रमोद कुमार तेवारी, श्रीमती पूजा बिष्ट एवं श्रीमती प्रियंका पांडे उपस्थित रहे। कार्यालय कर्मी श्री पूरन चंद्र तथा श्री दिनेश ने भी सहभागिता की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *