September 28, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मलुवाताल में बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा एकटिव मोड में 45 लोगों की स्वास्थ्य  जांच हुई 

0
1005521189
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । जिले के भीमताल विकास खंड के तहत ग्राम पंचायत मलुवाताल में बीते दिनों डायरिया से पीडि़त १२ वर्षीय बच्चे भाष्कर सिंह गंगोला की हुई मौत के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा एकटिव मोड में आ गया है।मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डा.रश्मि पंत ने  एएनएम और कमयुनिटी हेल्थ ऑफिसर को आवश्यक दिशा.निर्देश जारी किए गए साथ ही स्वास्थ्य महकमे की टीम ने रविवार को डायरिया से हुई मौत के संबंध में बच्चे के घर जाकर उसके परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने बताया कि इससे पूर्व गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था लेकिन व्यस्तता के कारण वे बच्चे को स्वास्थ्य शिविर में जांच के लिए नहीं ला सके।
दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मलुवा ताल में ४५ लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई तथा ओआरएस, जिंक और आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया साथ ही बलड प्रेशर और बलड शुगर की जांच भी की गई वहीं अब चिकित्सकों की टीम भी मलुवाताल पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी और जरूरत के अनुसार उपचार एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएगी।लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सीएमओ डा.पंत ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण बहकर आई गंदगी के दोबारा पेयजल स्रोतों में पहुंचने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में लोगों को पानी उबालकर अथवा सुरक्षित पेयजल का ही सेवन करने, ताजा व सुपाच्य एवं हल्का भोजन लेने और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। वहीं दूसरी ओर ज्योलीकोट व आस पास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य महकमे की टीम का लोगों का उपचार संबंधी कार्यक्रम जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *