September 27, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शिक्षक संघ कूटा ने मुख्यमंत्री पुष्कर व शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह को ज्ञापन भेज

0
1005517178
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

संविदा प्राध्यापक का वेतन यू जी सी नियमानुसार 57700 करने की मांग की

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत को ज्ञापन भेज कर मांग की है कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे संविदा प्राध्यापक का वेतन यू जी सी नियमानुसार 57700 किया जाय तथा इस संदर्भ में शीघ्र शासनादेश जारी किया जाय । कूटा ने कहा है कि यूजी सी के कई वर्ष पूर्व आदेश जारी किया है जो सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा लागू किया जा चुका है तथा हरियाणा सरकार द्वारा भी लागू किया जा चुका है तथा जम्मू एवं कश्मीर में भी लागू है । कूटा लंबे समय से मांग करती आ रही है कि इस मांग पर शीघ्र समुचित निर्णय कर आदेश जारी किया है । साथ की कूटा ने सामान कार्य समान वेतन सभी कार्यालयों में लागू करने एवं दस वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके संविदा कार्मिकों को नियमित किए जाने की मांग भी की है । कूटा ने बैंक संघ की मांगो के समर्थन में कहा है कि इनकी मांगों पर शीघ्र समुचित आदेश जारी किया जाय जिससे लंबित मांगों का सकारात्मक निर्णय हो सके ।
कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ नीलू , डॉ दीपक ,डॉ युगल ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ कुबेर गिनती डॉ शिवांगी ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका ,डॉ अशोक ने मुख्यमंत्री तथा शिक्षक मंत्री एवं वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *