कांग्रेसियों का वोट चोरी एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा की गई कथित अनियमितताओं के विरोध में
गांधी चौक में होगा कल सोमवार 11:00 पुतला दहन कांग्रेस नगर अध्यक्ष: सचिन नेगी

नैनीताल। सरोवर नगरी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर किया जा रहा है।सचिन नेगी नगर अध्यक्ष, नैनीताल ने जानकारी देते हुए बताया
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आदरणीय राहुल छिमवाल के नेतृत्व में
भारत निर्वाचन आयोग के भीतर हुई कथित वोट चोरी एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा की गई कथित अनियमितताओं के विरोध में कल सोमवार 28 सितंबर 11:00 बजे तल्लीताल स्थित गांधी जी की प्रतिमा के पास से विशाल जुलूस* निकाला जाएगा, जो कलेक्ट्रेट परिसर तक विरोध-प्रदर्शन एवं जुलूस का आयोजन किया जा रहा है। इसके उपरांत जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया जाएगा।

























