तल्लीताल बाजार के वरिष्ठ व्यापारी स्व श्याम नारंग उर्फ माटी के पुतले का हुआ निधन
शहर में शोक की लहर
आज 3:00 बजे राजपुरा घाट हल्द्वानी में होगा अंतिम संस्कार
लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में जाने उठावना कब और कहां है

नैनीताल। सरोवर नगरी तल्लीताल बाजार के वरिष्ठ व्यापारी स्व- श्याम नारंग उर्फ माटी के पुतले का बीमारी के चलते बीते रोज शनिवार को हल्द्वानी में निधन हो गया जैसे ही उनके निधन की खबर लोगों को पता चली तो लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनकी आवास पहुंचने लगे बता दें उनके तीन पुत्र विजय नारंग, अश्वनी नारंग, अशोक नारंग, और पुत्री लता हजारा, सुनीता पाहवा, नाती पोते पर पोतो पोतिया हरा भरा परिवार को रोता बिलगता छोड़ गए हैं। ईश्बर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं समस्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उनकी अंतिम यात्रा 117/3, गुरुनानक पुरा सुभाष नगर, पोस्ट भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी से अंतिम संस्कार के लिए आज 27 सितंबर, रविवार को दोपहर 3:00 बजे मुक्तिधाम, राजपुरा के लिए निकलेगी और वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें महाराज जी ने उनका नाम माटी के पुतले रखा था वह उसी के नाम से जाने जाते थे उनका उठावना मंगलवार को सुभाष नगर भोटिया पडाव गुरुद्वारे मैं दोपहर 2:00 से 3:00 बजे किया जाएगा।

























