मूसलाधार वर्षा के बीच कृष्णापुर वार्ड के
लोगों का सड़क की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी रहा जारी


नैनीताल। सरोवर नगरी मैं कृष्णापुर वार्ड के लोगों ने गांधी चौक तल्लीताल में सड़क की मांग को लेकर दूसरे दिन शनिवार को भी मूसलाधार वर्षा के बीच अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा। और प्रशासन के खिलाफ जमके नारेबाजी की। बता दे धरना प्रदर्शन पूर्व सभासद सभासद कैलाश सिंह रौतेला के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों द्वारा किया जा रहा है। कैलाश का कहना है पिछली कई बार लिखित में प्रशासन और सिंचाई विभाग को पत्राचार करने के बाद भी इनके द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया जबकि करोड़ों रुपए की लागत से बलिया नाले में निर्माण कार्य चल रहा है। और कुल 100 मी रोड को बलिया नाले से कृष्णापुर रोड से जोड़ना है लेकिन ना विभाग और ना प्रशासन संज्ञान ले रहा है जबकि क्षेत्र में लगभग 4000 से अधिक लोग निवास करते हैं। पिछले कई वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। बीमार व्यक्तियों को चिकित्सालय भी 18 किलोमीटर से लाना पड़ता है। आगर रोड जुड़ जाए तो बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। जबकि जहां से रोड को जोड़ना है वहां से एक डेढ़ किलोमीटर नैनीताल पड़ता है उन्होंने कहा अब लड़ाई आर पार की है और अगर संबंधित विभाग या प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया तो क्षेत्र के लोग भूख हड़ताल पर बैठने को भी बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी उन्होंने जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल और आयुक्त दीपक रावत से निवेदन किया है कि मामले का संज्ञान लेकर तत्काल 100 मी रोड को कृष्णापुर रोड से जोड़ा जाए। इस मौके पर पूर्व सभासद कैलाश सिंह रौतेला वर्तमान सभासद सुरेंद्र कुमार, किशन बोरा, जानकी रौतेला, मोहन सिंह वाशु बोरा, लीला बोरा,सविता देवी, सलमान जाफरी, अन्य क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

























