September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मेयो कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल ट्रॉफी पर प्रतिशिष्ट शेरवुड कॉलेज का कब्जा 

0
1005482119
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

-वाइनबर्ग एलन स्कूल मसूरी को हराकर ट्रॉफी  अपने नाम की

नैनीताल । अजमेर में आयोजित प्रसिद्ध मेयो कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट में शेरवुड कालेज का परचम लहराया और गुरुवार को ट्रॉफी अपने नाम कर एक और कीर्तिमान अपने नाम किया।
प्रधानाचार्य अमनदीप संधु ने बताया कि यह टूर्नामेंट देश के पबलिक स्कूलों में खास पहचान रखता है। शेरवुड कालेज ने वर्ष १९८३ में इस टूर्नामेंट में भाग लेकर ट्राफी जीती थी। उसके बाद इस वर्ष यह ट्राफी जीतकर विद्यालय और नगर का नाम रोशन किया है। रोमांचक मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए शेरवुड कॉलेज ने फाइनल में वाइनबर्ग एलन स्कूल मसूरी को १-० से हराकर ट्रॉफी पर कबजा जमा लिया। इससे पहले सेमीफ ाइनल मुकाबला शेरवुड व सिंधिया स्कूल एग्वालियर के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में शेरवुड की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सिंधिया को ३-२ के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। प्रतियोगिता में देश की चुनिंदा १० टीमों ने प्रतिभाग किया था। सभी मुकाबले रोमांचक देखने को मिले। शेरवुड कॉलेज को फाइनल में पहुंचने के लिए चार मुकाबले खेले। जिनमें मेयो कॉलेज, सिंधिया स्कूल, मेयो राइजिंगए बीके बिरला और मयूर स्कूल की टीमें शामिल थी और सभी टीमों को परास्त कर अंत में फाइनल मुकाबला जीतकत ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उन्होंने कहा कि यह बड़ी कामयाबी है।  इससे पूर्व इस वर्ष क्विजए शेरवुड फुटबॉल ट्रॉफी और एंटरप्रिन्योर ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। जिसे लेकर विद्यालय में बेहद खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *