प्रतिष्ठित बिड़ला विद्या मंदिर, में
इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉन्फ्रेंस मॉडल यूनाइटेड नेशंस का भव्य शुभारंभ
मुख्य अतिथि शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने किया




नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित बिड़ला विद्या मंदिर, में इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉन्फ्रेंस मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2026 (IPSC MUN 2026) का भव्य शुभारंभ सोमवार को मुख्य अतिथि
शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों का स्वागत किया। और बताया इस सम्मेलन में देश भर के 13 प्रतिष्ठित आईपीएससी सदस्य विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। उन्होंने अपने व्यक्तव्य में कहा कि अगले तीन दिनों में विभिन्न विद्यालयों से आये हुए छात्र प्रतिनिधि पांच प्रमुख समितियों-संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC), संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA), विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), निशस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (UNDISEC), और अखिल भारतीय राजनीतिक दल बैठक (AIPPM) के माध्यम से वैश्विक राजनयिकों की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सम्मेलन भाग लेने वाले छात्रों के शोध, बातचीत के कौशल और राजनयिक क्षमता को परखने का एक सशक्त मंच बनेगा। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने ने संबोधित करते हुए कहा जटिल अंतर्राष्ट्रीय संकटों को सुलझाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है उस पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिनिधियों से आशा व्यक्त की वे न केवल समसामयिक मुद्दों पर बहस करेंगे बल्कि सहानुभूति, सक्रिय संवाद और रचनात्मक चर्चा को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं का व्यावहारिक समाधान निकाल सकें। इस मौके पर उद्घाटन समारोह में विद्यालय के वित्त एवं लेखा प्रबंधक संजय गुप्ता, विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य राकेश मोलासी, शिक्षक दीपक पांडे, ब्रजेश पाण्डेय सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।




















