शहीद खेम चंद्र डोरबी जी की पुण्यतिथि पर समाजसेवी शीलू कुमार ने
दी श्रद्धांजलि और शत-शत किया नमन




बेतालघाट नैनीताल। शीलू कुमार द्वारा वीर शहीद खेम चंद्र डोरबी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों का त्याग सदैव देशवासियों के हृदय में जीवित रहेगा।
उन्होंने कहा कि हम उन माता-पिता और परिवारजनों को भी नमन करते हैं, जिन्होंने ऐसे वीर पुत्र को जन्म दिया और देश की रक्षा के लिए अपने लाल को भारत माता की गोद में समर्पित कर दिया।
शीलू कुमार ने कहा कि शहीद खेम चंद्र डोरबी जी का साहस, देशभक्ति और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों को पूरा देश सदैव सम्मान और गर्व के साथ याद करता रहेगा।




















