खुशखबरी बधाइयां
कशिश ने की उपलब्धि हासिल
मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृति में हुआ चयन
विद्यालय परिवार और परिवार में खुशी की लहर

धारी नैनीताल। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज धानाचूली क़ी कक्षा छह क़ी होनहार छात्रा कशिश पुत्री प्रदीप कुमार का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रा छात्रवृति में चयन हुआ है छात्रा क़ी इस उपलब्धि से विधालय परिवार अभिभावको और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कशिश ने अपनी मेहनत लगन और प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर विधालय और माता-पिता का नाम रोशन किया है मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृति योजना में चयनित होने पर विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रा को बधाई दी। और उसके उज्जवल भविष्य क़ी कामना क़ी है। इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि विधार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है कशिश का चयन विधालय के अन्य विधार्थियो के लिए भी प्रेरणादायक है शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि छात्रा का भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धिया हासिल करेगी। छात्रा का चयन पर परिजनों ने भी खुशी जताई है। उन्होंने कहा की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत विधालय के शिक्षक व उसकी माता के मार्ग दर्शन को दिया।
क्षेत्रवसियों ने भी कशिश को शुभकामनायें देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओ को इस तरह के अवसर मिलने उनमे आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ता है।




















