October 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

दिनेश आर्य ने तलिया में दर्जनों लोगों को

0
1005244106
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भाजपा की सदस्यता कराई ग्रहण

कांग्रेस सहित अन्य दलों के कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल

नैनीताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तलिया स्थित सामुदायिक भवन में भारतीय जनता पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, रीति-नीति एवं जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस एवं अन्य दलों से जुड़े बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामवासियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दर्जा राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार श्री दिनेश आर्य जी ने सभी नवागंतुक साथियों को भाजपा परिवार में शामिल कराते हुए उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर श्री दिनेश आर्य जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड की भाजपा सरकार निरंतर जनहित, विकास और गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और सरकारों की जनहितकारी नीतियों के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

इस अवसर पर श्री अनिल सिंह रावत जी, श्री तारा रावत जी, श्री शोभन सिंह रावत जी, श्री चंदन बिष्ट जी, श्री देव सिंह जी, श्री गोपाल सिंह जी, श्रीमती चंपा देवी जी, श्रीमती उमा देवी जी, श्री भीम सिंह जी, श्री शान जी, श्री बालम सिंह जी, श्रीमती दीपा देवी जी, श्री राम सिंह जी, श्री चंदन सिंह जी, श्री नंदन जी एवं श्रीमती भगवती देवी जी सहित अनेक सम्मानित ग्रामवासियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

श्री दिनेश आर्य जी ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके भाजपा परिवार में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से राष्ट्र सेवा, जनसेवा और क्षेत्र के विकास के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

इस दौरान नैनीताल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश उप्रेती जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री जी, बूथ अध्यक्ष श्री राय सिंह बिष्ट जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री गणेश सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा श्री बॉबी आर्य जी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा का परिवार निरंतर विस्तार पा रहा है, जनविश्वास मजबूत हो रहा है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में विकसित एवं सशक्त उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लगातार मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *