वार्ड संख्या एक स्टाफ हाउस पर इंद्रा देवी के मकान के लेटर मैं
एक विशाल पेड़ धराशाई होकर गिरने से क्षेत्र में हड़कंप मचा


नैनीताल। सरोवर नगरी वार्ड संख्या एक स्टाफ हाउस पर इंद्रा देवी के मकान के लेटर मैं मंगलवार लगभग 5:00 बजे के दौरान एक विशाल पेड़ धराशाई होकर गिरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया वह तो गनीमत रही कोई जन हानी और कोई मालहानी नहीं हुई। बता दे घटना के आशंका से पहले ही पूर्व सभासद सागर आर्य ने वन विभाग कार्यालय में सूचना दे दी थी। लेकिन वहां से कोई संज्ञान नहीं लिया गया और शाम को पेड़ धराशाई हो गया।




















