October 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

विधि कांग्रेस, उत्तराखंड द्वारा

0
1005901503
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भारत के भविष्य को बदला” विषय पर वर्चुअल वेबिनार हुआ आयोजित

नैनीताल।सरोवर नगरी विधि कांग्रेस, उत्तराखंड द्वारा आज “प्रथम संसद (1952) और उसके महत्वपूर्ण निर्णय जिसने भारत के भविष्य को बदला” विषय पर एक सफल वर्चुअल वेबिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधि कांग्रेस, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता उमेश जोशी ने की तथा मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद एवं उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एम.एस. पाल और अधिवक्ता रविंदर बिष्ट उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अधिवक्ता शक्ति सिंह और अधिवक्ता सना हुसैन द्वारा किया गया।
सत्र के दौरान मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एम.एस. पाल एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी जी ने 1952 की पहली संसद के दूरगामी निर्णयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम में शामिल हुईं कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, “वोट चोरी” और सरकार द्वारा लोकतंत्र को पहुंचाए जा रहे नुकसान पर विचार व्यक्त किए। इस वेबिनार में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्रों ने भाग लेकर संवाद किया, जिनमें अधिवक्ता जुबैर खान, रक्षित जोशी, प्रशांत जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता जोया खान, नंदिनी प्रकाश, राज रुहेला सहित कई लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *