October 18, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शनिदेव मंदिर में समाजसेवी शीलू कुमार द्वारा

0
1005156703
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

श्रद्धालुओं के लिए खीर व खिचड़ी का प्रसाद वितरण कराया

नैनीताल। सरोवर नगरी ठंडी सड़क स्थित श्री शनिदेव मंदिर में समाजसेवी शीलू कुमार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए खीर प्रसाद व खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया। बता दें 51 किलो खीर का प्रसाद मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे सभी भक्तजनों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। माह के आखिरी शनिवार को शनि महाराज को खीर का भोग लगाकर वितरण किया जाता है। इस दौरान शीलू कुमार ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के माध्यम से लोगों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा देना ही इस पहल का उद्देश्य है। उन्होंने शनिदेव महाराज से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा कार्य की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *