October 18, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर

0
1005156140
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मेजर ध्यानचंद को श्रद्धापूर्वक याद किया

नैनीताल। सरोवर नगरी में
कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर परिसर में विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रो. संजय पंत, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, ने सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए परिसर के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं।
प्रो. ललित तिवारी ने मेजर ध्यानचंद जी के जीवन, उनकी उपलब्धियों तथा भारतीय हॉकी में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर डॉ. नंदन बिष्ट, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अशोक कुमार,अपूर्वा बिष्ट, अनिता रावत, अतुल चंद्र एवं शिखा रावत सहित परिसर के शिक्षक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में परिसर में टेबल टेनिस एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इससे पूर्व 28 अगस्त 2026 को परिसर में विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया था।
खेल गतिविधियों की इसी श्रृंखला में 30 अगस्त 2026 को परिसर में फुटबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ, सक्रिय एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *