मीनू कैंप मैं मुख्य अतिथि पहुंची विधायक सरिता आर्या ने कैडेट्सो का बढ़ाया हौसला
कैडेट्सो ने नैनी झील में २५ किलोमीटर की सेलिंग पूरी की

नैनीताल । ५ यूके नेवल यूनिट एनसीसी नैनीताल द्वारा आयोजित मीनू कैंप के नौवें दिन मंगलवार को कैडेट्स ने नैनी झील में २५ किलोमीटर की सेलिंग पूरी की। इसके साथ ही कैंप के ९ दिनों में कैडेट्स द्वारा अब तक २३४.५ किलोमीटर की कुल सेलिंग पूरी की जा चुकी है।
दूसरी ओर मंगलवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सरिता आर्या ने कैंप स्थल का भ्रमण किया और कैडेट्स से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेट्स द्वारा किए जा रहे सेलिंग प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली और उनके अनुशासन एवं उत्साह की सराहना की।कहा कि एनसीसी युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व के साथ जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने का आत्मविश्वास प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि नैनी झील में लगातार लंबी दूरी तक सेलिंग करना अपने आप में चुनौतीपूर्ण कार्य है और कैडेट्स ने जिस धैर्य एवं अनुशासन के साथ इसे पूरा किया है वह सराहनीय है।कैंप के नौवें दिन कैडेट्स ने स्वच्छता अभियानष् के अंतर्गत नैनी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेट्स ने झील एवं उसके आसपास से प्लास्टिक तथा अन्य कचरा एकत्र किया और लोगों को नैनी झील को स्वच्छ एवं प्लास्टिक.मुक्त रखने के लिए जागरूक किया। इस दौरान कैंप के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह, एग्जीयूटिव ऑफिसर कमांडर राकेश रावत, चीफ इंस्ट्रटर अरविंद कुमार, पेटी ऑफि सर प्रशांत तोमर, चीफ पेटी ऑफिसर विक्रांत सिंह, अमर प्रधान, सनी कुमार, पेटी ऑफि सर दीपक कुमार व अनूप कुमार, दिव्या यादव, गणेश नयाल, कमलेश जोशी सहित प्रशिक्षकों व कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




















