October 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

संस्कृत विभाग में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत हुआ विविध कार्यक्रम हुए

0
1005100050
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में संस्कृत विभाग में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत विविध कार्यक्रम प्रारंभ हो गया हैं।
श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोधच्छात्रों ने मनोभावन श्लोक प्रस्तुत किए। पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, समूह गान प्रतियोगिताओं में अनेक विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो लज्जा भट्ट ने की। संस्कृत विषय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए प्रोफेसर भट्ट ने कहा कि हमारी भारतीय ज्ञान परम्परा सार्वकालिक एवं सार्वभौमिक रूप से नैतिक मूल्यों के उत्कर्ष को प्रकट करती है। इन सबको जानने के लिए संस्कृत का अध्ययन नितांत आवश्यक है। अतः हम सब भारतीय वासियों को संस्कृत के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम में प्रोफेसर जया तिवारी, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ सुषमा जोशी, डॉ मनोज, डॉ संदीप, भावना राणा, जगदीश, हर्षित जोशी, दीपक पाण्डेय, हिमांशु, काजल, प्रमोद, मीनाक्षी आदि के अतिरिक्त बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *