October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भू कानून सदन में पारित होने पर

0
1000518460
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाटी मिठाई की आतिशबाजी

नैनीताल। सरोवर नगरी उत्तराखंड विधानसभा ने उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 में संशोधन विधेयक को ध्वनिमत से पारित होने पर श्री राम सेवक सभा प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया और आतिशबाजी छोड़ीl बता दे इस संशोधन का उद्देश्य राज्य में भूमि की अंधाधुंध खरीद-फरोख्त पर रोक लगाना और भूमि प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय को प्रदेश में भूमि सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे भू-माफियाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा सकेगी और राज्य के मूल स्वरूप को बनाए रखने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह कदम राज्य की कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था को सुरक्षित और स्थिर रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अब राज्य के मूल निवासियों को भूमि संबंधी मामलों में विशेष अधिकार मिलेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद सिंह पडियार, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मोहित लाल साह, आशीष बजाज, विक्रम सिंह रावत, सभासद गजाला कमाल, सभासद भगवत सिंह रावत,संतोष कुमार, लाल सिंह बिष्ट, मनोज कुमार, विकास जोशी, विक्रम सिंह राठौर, गिरीश भट्ट, शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, कैलाश मिश्रा, आशु बोरा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *