August 16, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम

0
1004997133
012 013
111 222 333

हंसिया भंडारी ने हिन्दी में तथा हर्षिता पंत ने अंग्रेजी में अपने विचार रखे

भीमताल नैनीताल। देश की स्वतंत्रता की 80 वी वर्षगाँठ लेक्स इन्टरनेशनल स्कृत, भीमताल में घूम-धाम से मनायी गई । प्रातः काल वन्देमातरम के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य/ निदेशक एस०एस०नेगी द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके उपरान्त अध्यापिका कंचन जोशी द्वारा हिन्दी में अंग्रेजी अध्यापक उपकार सिंह द्वारा अंग्रेजी में अपने विचार प्रस्तुत किए गए। छात्रवर्ग की ओर से हंसिया भंडारी ने हिन्दी में तथा हर्षिता पंत ने अंग्रेजी में अपने विचार रखे और रिद्विमा राणा ने हिन्दी में तथा गरिमा दुर्गापाल ने अंग्रेजी में कविता प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य/ निदेशक एस०एस०नेगी एवं वरिष्ठ शिक्षक एस०आर० जायसवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कक्षा-पांचवीं और छठवीं के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, कक्षा सात के विद्यार्थियों द्वारा ऐ मालिक तेरे बन्दे हम और ऐ मेरे वतन के लोगों देश भक्ति गीत, मिथिलेश और निखिलेश द्वारा तबला व बांसुरी पर हर करम अपना करेंगे गीत कथा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा शहीदों पर नाटक, कक्षा-छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा वंदे मातरम’ गीत पर नृत्य और संगीत विभाग के शिक्षकों अजय कुमार, राजेश चन्दा एवं अमृत कुमार की ओर से मेरा रंग दे बसंती चोला गीत प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य/निदेशक श्री एस०एस०नेगी द्वारा सभी अतिथियों एवं सम्मानित जनों का धन्यवाद व्यक्त किया गया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों से देश के जागरूक नागरिक बनने और केवल अपने अधिकारों का ही नहीं बल्कि कर्तव्यों का भी पालन करने के साथ देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी, निर्भीकता से निर्वहन करने की आशा व्यक्त की और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन दिव्येन्दु शर्मा और हर्षिता जोशी ने किया। कार्यक्रम वन्देमातरम और राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *