स्वतंत्रता दिवस पर नैनी पब्लिक स्कूल झंडा रोहण के पश्चात हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
लिंक मैं क्लिक कर देखें कार्यक्रम की झलकियां
















नैनीताल। सरोवर नगरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही प्रतिष्ठित नैनी पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बता दे प्रातः 7:00 बजे लगभग नैनी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। उसके पश्चात स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों से पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश सनवाल ने ध्वजारोहण कर इतिहास के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। इसके पश्चात बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य गिरीश सनवाल ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और आजादी के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद बच्चों को मिठाई वितरण की गई। इस मौके पर कार्यक्रम में समस्त स्कूल की शिक्षिकाऐं और स्टाफ मौजूद रहे।




















