August 15, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

द पाइनक्रेस्ट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन

0
1004991977
012 013
111 222 333

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता मे छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी

मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित द पाइनक्रेस्ट स्कूल, नैनीताल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। ध्वजारोहण नैनीताल के जाने-माने समाजसेवी और सभासद मनोज साह जगाती द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई।
इसके पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जो अत्यंत भव्य एवं सुंदर रहे। कार्यक्रम में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र नन्हे-मुन्ने बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक श्री संतोष कुमार, भावना आर्या, जया वर्मा, मयंक अधिकारी एवं भास्कर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन उदिति रावत द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों को अरविंदो आश्रम ले जाया गया, जहाँ बच्चों ने अपनी-अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ दीं और सभी का मन मोह लिया। आश्रम में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र नुक्कड़ नाटक रहा। इस नाटक के माध्यम से बच्चों ने बहुत सुंदर संदेश दिया कि हमें किस प्रकार अपने देश के काम आना चाहिए और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। बच्चों की इस प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया।
इसके बाद बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था भी अरविंदो आश्रम में ही की गई, जिसे बच्चों ने बहुत पसंद किया और सभी ने भोजन का खूब आनंद लिया।
इस प्रकार स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह एवं उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *