August 14, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

व्यापारी नेता पुनीत टंडन के आंदोलन की चेतावनी के बाद

0
012 013
111 222 333

विभाग ने लिया संज्ञान पूरा विवरण देते हुए 10 सितंबर तक कार्य पूर्ण करने का दिया आश्वासन

सहयोग के लिए किया निवेदन

नैनीताल। सरोवर नगरी में मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष ने संबंधित विभाग को चेतावनी देते हुए कल 15 अगस्त शाम 4:00 बजे लेट कर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी के बाद संबंधित विभाग प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार सक्सेना द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित खबर के सम्बन्ध में एक पत्र जारी करते हुए उपरोक्त विषयक कम में अवगत कराना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह संज्ञान में आया है कि आप द्वारा दिनांक 15.08.2026 को अपरहान 4:00 बजे से लोअर माल में अपराहन 4:00 बजे बाद धरना दिये जाने की चेतावनी सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की गयी है।
उक्त के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि लोअर माल रोड की कुल लम्बाई 1435 मी० है वर्तमान में लोअर माल रोड के क्षतिग्रस्त होने के उपरान्त स्थायी उपचार किये जा रहे कार्यों के कारण दिनांक 15.09.2025 से मात्र लगभग 600 मी० लम्बाई में बांधित है। जैसा कि आप विदित ही है कि नैनीताल शहर के अन्तर्गत उक्त कार्य झील के समीप ही किया जा
रहा है, तथा यह कार्य अत्यन्त विशिष्ट प्रकृति का होने के कारण विभाग द्वारा टी०एच०डी०सी० इण्डिया लि० के द्वारा उपलब्ध करायी गयी डिजाइन / डी०पी०आर० एवं उनके सुपरविजन में किया जा रहा है। पूर्व में दिनांक 18.08.2018 को ग्राण्ड होटल के समीप 40 मी० भाग पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके स्थायी उपचार हेतु रु0 348.08 लाख मात्र की स्वीकृति प्राप्त होने के उपरान्त दिनांक 22.09.2025 से कार्य प्रारम्भ किया गया एवं कार्य पूर्ण करने की समय सीमा 9 माह अर्थात दिनांक 21.06.2026 निर्धारित की गयी थी। वर्तमान में स्वीकृति के सापेक्ष 51 एम०एम० की 80 SDRA तथा 38 एम०एम० की 42 SDRA का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं स्वीकृत 300 एम०एम० Micropile 51 No. (18 मी० गहराई में) के सापेक्ष 29 No का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अवशेष पाईलो की ड्रिलिंग के कार्य हेतु एम०एस० केसिंग की पाईल जिन्दल कम्पनी गाजियाबाद से आनी है। जिसमें कॉवड यात्रा के दौरान वाहन यातायात में समस्या आ रही थी जो कि आज दिनांक 14.08.2026 की रात्रि में कार्यस्थल पर पहुंच जायेगी तथा जिसके उपरान्त समस्त अवशेष पाईलो की ड्रिलिंग का कार्य दिनांक 05.09.2026 तक पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा एवं स्लैब कास्टिंग का कार्य 10.09.2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। वर्तमान में लगातार हो रही वर्षात के कारण भी कार्यस्थल पर कार्य बांधित हो रहा है। साथ ही अवगत कराना है कि टी०एच०डी०सी० द्वारा प्रस्तावित किये गये डिजाइन जिसमें 350 एम०एम० की पाईल का कार्य प्रस्तावित था कार्य प्रारम्भ के उपरान्त कार्य स्थल की स्थिति को देखते हुए डिजाइन को 300 एम०एम० की पाईल (ODEX, drilling, using, tyer or Crawler, mounted Machine) में परिवर्तित कर दिया गया जिस हेतु मशीन एवं अन्य सामग्री लाने के कारण एवं कार्य स्थल पर सीमित स्थान होने के कारण कार्य में कुछ दिनों का विलम्ब हुआ। वर्तमान में कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु कार्यस्थल पर सी०सी०टी०बी० कैमरा भी स्थापित किया गया है विभाग द्वारा कार्य को शीघ्र एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ सम्पादित करने हेतु पूर्ण प्रयास किये जा रहे है।साथ ही अवगत कराना है कि दिनांक 15.09.2025 को हुई अतिरिक्त 30 मी० की क्षति को दिनांक 469/XVIII-B-/2026-04(116) /2026 दिनांक 24.07.2026 का रू0 132.38 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसके सापेक्ष भी कार्य दिनांक 05.09.2026 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने जनप्रतिनिधि पुनीत टंडन से
अनुरोध करते हुए कहा है की कार्य की विशिष्ट प्रकृति एवं कार्य की महत्ता के दृष्टिगत आपसे विन्रम अनुरोध है कि कृपया राजकीय कार्यों के निर्बाद्ध निष्पादन में अपना सहयोग प्रदान करने कष्ट करें।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *