August 14, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888
1004962106
012 013
111 222 333

स्वतंत्रता दिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता: रेशमा बिष्ट व छाया पन्त ने मारी बाजी

नैनीताल । जिले के शहीद श्री खेमचन्द्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में हर घर तिरंगा अभियान के पंचम दिवस पर प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मौर्य की अध्यक्षता तथा हर घर तिरंगा अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. तरुण कुमार आर्य के निर्देशन में स्वतंत्रता संग्राम तथा स्वतंत्रता दिवस से संबन्धित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में अंबर सदन से रेशमा बिष्ट और छाया पन्त ने जबकि वसुन्धरा सदन से इरम बेनजीर और मोनिका कश्मीरा ने प्रतिभाग किया। रोचक एवं कठिन प्रतिस्पर्धा में अंबर सदन ने विजय प्राप्त की।विजयी प्रतिभागियों सहित समस्त प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए प्राचार्य ने सभी छात्र छात्राओं को इस प्रकार की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय के एक अन्य कार्यक्रम में प्राचार्य की अध्यक्षता में अखिल भारतीय शिक्षा समागम की नोडल अधिकारी डॉ निर्मला द्वारा इनईपी के अंतर्गत विकसित भारत २०४७ पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में भावना ने प्रथम ,अनुराधा ने द्वितीय व कविता एवं मीनाक्षी मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक में डॉ जयति दीक्षित एवं श्रीमती ममता पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उक्त दोनों कार्यक्रमों में डॉ. ईप्सिता सिंह,श्रीमती ममता पांडे, श्री संतोष कुमार भारती व प्रेमा देवी सहित समस्त कर्मचारी वर्ग छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *