August 14, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

13 सीटर वाहन में 25 स्कूली बच्चों को  बैठा देख कमिश्नर का पारा हुआ  हाई संबंधित विभाग और यातायात पुलिस को निरंतर चेकिंग के दिए निर्देश 

0
1004961583
012 013
111 222 333

नैनीताल । कुमाऊॅ कमिश्नर दीपक रावत ने नैनीताल भम्रण के दौरान पाया कि वाहन संखया यू0के0 ०१ टी0ए0-६७६७
(मैकस कैब-१३ सीटर) में वाहन चालक के द्वारा स्कूल के २५ बच्चों को बैठाया गया है जो परिवहन नियमों के विपरीत है तथा स्कूली बच्चों के जीवन से खिलवाड है।
उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि परिवहन विभाग/यातायात पुलिस द्वारा जनपद अन्तर्गत प्रवर्तन की कार्यवाही नियमित एवं गहन रूप से नहीं की जा रही है भविष्य में यदि इस प्रकार के प्रकरण में कोई दुर्घटना होती है तो इस संबंध में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के उच्चाधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जायेगी।आयुक्त रावत ने संभागीय परिवहन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक (यातायात) को निर्देश दिये है कि स्कूल आने.जाने वाले विद्यार्थियों केे समस्त वाहनों विशेषकर उन वाहनों जिसमें ओवरलोडिंग की जा रही है की नियमित एवं सघन चैकिंग करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *