5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी द्वारा आगामी
17 से 26 अगस्त तक मोस्ट इंटरप्राइजिंग नवल यूनिट एनसीसी शिविर का होगा आयोजन
नैनीताल। सरोवर नगरी में 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी द्वारा आगामी 17 से 26 अगस्त 2026 तक मोस्ट इंटरप्राइजिंग नवल यूनिट एनसीसी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बता दे
शिविर का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करना है।
शिविर के दौरान कैडेट्स के लिए विभिन्न नौसैनिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास, साहसिक गतिविधियों तथा शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
शिविर के उद्देश्यों, कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही है।
मीडिया की भूमिका केवल सूचना के प्रसार तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा एवं सकारात्मक सामाजिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण है।




















